ब्रिटिश प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन ने पुष्टि की, 19 जुलाई से नहीं होगा कोरोना?

 नई दिल्ली 
ब्रिटिश प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन ने सोमवार को पुष्टि की कि इंग्लैंड में कोरोना वायरस से जुड़े सभी प्रतिबंध 19 जुलाई को खत्म हो जाएंगे। एनएचके वर्ल्ड की रिपोर्ट के अनुसार जॉनसन ने संवाददाताओं से कहा कि इसके तहत सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करना अब जरूरी नहीं होगा।
 
जॉनसन ने कहा कि कोरोना के टीके वायरस के गंभीर लक्षण विकसित करने से रोकने में मदद कर रहे हैं। एनएचके वर्ल्ड की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने जोर देकर कहा कि अस्पताल में भर्ती होने और मौत के आंकड़ों में वृद्धि जारी रह सकती है, लेकिन ये पिछली सर्दियों की तुलना में बहुत कम होगा। ऐसे में मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करना अब जरूरी नहीं होगा।

साथ ही जॉनसन ने लोगों से सावधानी बरतने और व्यक्तिगत जिम्मेदारी के साथ काम करने का आग्रह करते हुए कहा कि, "यह महामारी खत्म नहीं हुई है।" उन्होंने कहा, "हम सोमवार, 19 जुलाई से तुरंत पुरानी नॉर्मल लाइफ में वापस नहीं आ सकते। अधिकारियों ने कहा कि सरकार उम्मीद करती है कि लोग भीड़-भाड़ वाले इनडोर क्षेत्रों में फेस कवरिंग पहनें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *