टोक्यो ओलंपिक में दर्शकों को मैदान में आने की परमिशन नहीं

टोक्यो

टोक्यो ओलंपिक 2020 बिना दर्शको के आयोजित होंगे। आयोजकों ने फैसला लिया कि टोक्यो ओलंपिक में दर्शकों को मैदान में आने की परमिशन नहीं मिलेगी। जापान की सरकार, टोक्यो ओलंपिक के आयोजकों ,ओलंपिक और पैरालंपिक प्रतिनिधियों के बीच बातचीत के बाद ये कदम उठाया गया है। जापान के ओलंपिक मंत्री ने  गुरुवार को घोषणा की कि आपातकाल की वजह से टोक्यों में जिन स्थानों पर ओलंपिक गेम्स का आयोजन होगा, उन स्थानों पर दर्शकों के आने पर बैन होगा।

दर्शकों के ना आने का मतलब है कि ज्यादातर गेम अब बंद दरवाजों के अंदर खेले जाएंगे। रॉयटर्स के मुताबिक लोकल और राष्ट्रीय सरकार के अधिकारियों, आयोजकों, ओलंपिक और पैरालंपिक प्रमुखों से बातचीत के बाद तामायो मारुकावा ने कहा कि हम टोक्यो गेम्स के स्थानों में दर्शकों के बिना उतरने के एक समझौते पर पहुंचे।अधिकांश ओलंपिक प्रतियोगिता टोक्यो में होंगी, लेकिन कुछ कार्यक्रम जापानी राजधानी के बाहर आयोजित किए जाएंगे।

इससे पहले टोक्यो ओलंपिक शुरू होने से दो सप्ताह पहले गुरुवार को जापान सरकार ने टोक्यों में आपातकाल का ऐलान किया।  23 जुलाई से टोक्यो ओलंपिक की शुरुआत होनी है जो 8 अगस्त तक चलेंगे। जापान की राजधानी टोक्यों में लगातार कोराना वायरस का संक्रमण बढ़ रहा है। कोरोना के अधिक खतरनाक डेल्टा वेरिएंट के प्रसार ने अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है। टोक्यो ओलंपिक 2020 बिना दर्शकों के खेले जाने वाले पहले ओलंपिक होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *