पक्के RCBian बन चुके हैं हर्षल पटेल, दिलाई घायल शेर विराट कोहली की याद

 नई दिल्ली
 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के गेंदबाज हर्षल पटेल ने साबित कर दिया है कि वे पक्के RCBian हैं, जैसे विराट कोहली दशकों से टीम के लिए बने हुए हैं। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि आईपीएल 2022 के एलिमिनेटर मैच में हर्षल पटेल ने एक घायल शेर की तरह लखनऊ सुपर जाएंट्स पर बार किया और टीम को एलिमिनेट कर दिया। ऐसा ही कुछ विराट कोहली आरसीबी के लिए कर चुके हैं।

दरअसल, हर्षल पटेल के हाथ में आखिरी लीग मैच में चोट लगी थी। ऐसे में कहा जा रहा था कि शायद वे एलिमिनेटर मैच नहीं खेलेंगे, लेकिन वे मैदान पर उतरे और न सिर्फ अच्छी गेंदबाजी की, बल्कि टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इतना ही नहीं, इस मैच के दौरान भी उनको चोट लगी और वे मैदान से बाहर चले गए। बावजूद इसके उन्होंने वापसी की और टीम के लिए आखिरी ओवर डाला।  दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल ने 4 ओवर में कुल 25 रन खर्च किए और एक विकेट अपने नाम किया। आखिरी ओवर में 24 रन लखनऊ को चाहिए थे, लेकिन हर्षल पटेल ने सिर्फ 9 रन खर्च किए और टीम को 14 रन से जीत दिलाने का काम किया। इस तरह आरसीबी आईपीएल 2022 के क्वालीफायर 2 में पहुंच गई, जहां फाइनल का टिकट कटाने के लिए टीम का सामना राजस्थान रॉयल्स से होना है।
 
वहीं, मैच के बाद हर्षल पटेल ने कहा, "मेरा हाथ ठीक है, लेकिन अभी भी कुछ समस्या है। मैं तब तक खुश हूं जब तक मैं अपनी 24 गेंदें फेंक सकता हूं। मेरे मन में बहुत सारे विचार थे, मैंने इसके बारे में बहुत सोचा- मैं अपनी गेंदबाजी पर कैसे काम करूंगा। मैं दूसरे दिन अपने आंकड़े देख रहा था, और मुझे लगा कि मेरी हार्ड लेंथ की गेंदें एक ओवर में 7.5 की गति से चल रही हैं। मेरे पास स्टोइनिस को वाइड गेंदबाजी करने की योजना थी, लेकिन यह अच्छी तरह से नहीं निकला। इसलिए मैंने पहले दो ओवरों में जो कुछ भी मेरे लिए काम किया और मैं वापस चला गया। यह असाधारण लगता है, मैं उस भावना का वर्णन नहीं कर सकता। हम एक अच्छी टीम के रूप में मैदान पर आना चाहते हैं और यहां से शीर्ष पर आना चाहते हैं।"

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *