विधु विनोद चोपड़ा के भाई वीर का कोरोना से निधन 

मुंबई 
फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा के भाई वीर चोपड़ा का निधन हो गया है। वीर कोरोना कॉम्पिलिकेशन से जूझ रहे थे। उन्होंने बुधवार को अंतिम सांस ली। उनकी याद में विधु विनोद चोपड़ा की पत्नी अनुपमा चोपड़ा ने दोनों की एक तस्वीर शेयर की है। यह तस्वीर फिल्म ‘3 इडियट्स’ के प्रीमियर के वक्त ली गई थी।

शेयर किया पोस्ट
अनुपमा ने लिखा कि ‘विनोद हमेशा कहते हैं कि वीर उनका बेटर वर्जन है, कोई मां- बहन की गालियां नहीं, उच्च शिक्षित (लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पीएचडी) और परिवर्तनशील। वे इतने एक जैसे दिखते थे कि जब विधु चोपड़ा और मेरी शादी हुई तो लोग वीर को बधाई देते थे। हमेशा के लिए उनकी यादें हमारे लिए आशीर्वाद बनी हुई हैं। “3 इडियट्स” के प्रीमियर के दौरान फोटो ली गई।‘
सितारों ने जताया शोक
अनुपमा के पोस्ट पर उनके दोस्तों और फैंस ने शोक जताया। अभिनेता नकुल मेहता ने हाथ जोड़ने वाला इमोजी पोस्ट किया। टिस्का चोपड़ा लिखती हैं- ‘अनु’, इसके साथ उन्होंने भी हाथ जोड़ने वाला इमोजी बनाया। शबाना आजमी ने कमेंट किया- ‘हमारी संवेदना।‘ 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *