मुख्यमंत्री चौहान ने स्मार्ट उद्यान में फाइकस का पौधा रोपा

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्मार्ट उद्यान में फाइकस का पौधा लगाया। इस अवसर पर खेल, युवा कल्याण तथा तकनीकी शिक्षा मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने भी नीम का पौधा रोपा।

मुख्यमंत्री चौहान अपने संकल्प के अनुसार प्रत्येक दिन पौधा रोपण कर रहे है। मुख्यमंत्री चौहान द्वारा आज लगाया गया फाइकस का पौधा उन्हें 7 जुलाई को जबलपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में भेंट किया गया था। फाइकस का घर की बगिया और उद्यानों की साज-सज्जा में विशेष महत्व है। नीम को सर्वोच्च औषधिके रूप में जाना जाता है। पर्यावरण संरक्षण में भी नीम का बहुत महत्व है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *