फुकसोविक्स को सीधे सेटों में हराया,जोकोविक विंबलडन के सेमीफाइनल में

लंदन
 दुनिया के नंबर एक सर्बिया को टेनिस स्टार नोवाक जोकोविक का धमाकेदार खेल जारी है। फ्रेंच ओपन में जीत हासिल करने के बाद अब इस खिलाड़ी ने शानदार खेल दिखाते हुए विंबलडन से सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। 20वें ग्लैंड स्लैम हासिल करने का सपना लेकर टूर्नामेंट में उतरे जोकोविक ने क्वार्टर फाइनल में हंगरी के गैर वरीयता प्राप्त मार्टन मार्टन फुकसोविक्स को हराया।

विश्व के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविक ने बुधवार को यहां सीधे सेटों में जीत दर्ज करके विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट में अपने छठे खिताब की तरफ मजबूत कदम बढ़ाए। सर्बिया के जोकोविक ने सेंटर कोर्ट में हंगरी के गैर वरीयता प्राप्त मार्टन मार्टन फुकसोविक्स को 6-3, 6-4, 6-4 से हराया। यह 10वां अवसर है जबकि वह विंबलडन के सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रहे। उन्होंने ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंटों में 41वीं बार अंतिम-चार में प्रवेश किया।

जोकोविक ने सहजता से अंक बटोरे और अब वह 20वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतकर रिकार्ड की बराबरी करने की कवायद में हैं। 34 वर्षीय जोकोविक ने इस सत्र में ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंटों में 19 मैच जीते हैं और वह कैलेंडर ग्रैंडस्लैम पूरा करने की तरफ भी बढ़ रहे हैं। राड लावेर (1969) के बाद कोई भी पुरुष खिलाड़ी ऐसा नहीं कर पाया।

पहली बार ग्रैंडस्लैम क्वार्टर फाइनल में खेल रहे फुकसोविक्स के खिलाफ जोकोविक ने 18 मिनट के अंदर 5-0 की बढ़त हासिल कर ली थी। इसके बाद जोकोविक ने हालांकि तीन गेम गंवाए और पहला सेट उन्होंने छठे सेट प्वाइंट पर अपने नाम किया। इसके बाद दूसरा और तीसरा सेट जीतने में उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। जोकोविक सेमीफाइनल में 10वें नंबर के डेनिस शापोवालोव और 25वीं वरीयता प्राप्त कारेन खचानोव के बीच चल रहे मैच के विजेता से भिड़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *