दिल्ली पहुंचे नारायण राणे, मोदी कैबिनेट में जगह मिलने के सवाल पर दिया ये जवाब 

नई दिल्ली
केंद्रीय मंत्रिमंडल में विस्तार की चर्चा के बीच भाजपा के कई नेता आज दिल्ली पहुंचे हैं। महाराष्ट्र से आने वाले राज्यसभा सांसद नारायण राणे भी दिल्ली पहुंच गए हैं। माना जा रहा है कि उनको भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। हालांकि दिल्ली पहुंचने के बाद मंत्रिमंडल विस्तार पर कुछ भी कहने से राणे बचते दिखे। उन्होंने कहा कि कंफर्म हो जाएगा तो वो इसकी जानकारी मीडिया को जरूर देंगे लेकिन अभी वो कुछ नहीं कह सकते। 

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम नारायण राणे से जब सवाल हुआ कि क्या उनको मंत्री बनाया जा रहा है तो उन्होंने कहा, मैं सांसद हूं, इसलिए दिल्ली आया हूं। संसद सत्र शुरू होना है तो हमें आना ही था। जहां तक मंत्री बनने की बात है तो इसकी पुष्टि होने दीजिए, अभी तक तो कोई आधिकारिक कॉल नहीं आया है। अगर कुछ महत्वपूर्ण होता है तो हम आपको बताएंगे। क्या हम आपसे कुछ छुपा सकते हैं। 

नारायण राणे के अलावा ज्योतिरादित्य सिंधिया भी आज इंदौर से दिल्ली आए हैं। असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल कोदिल्ली बुलाया गया है। कई और नेता भी दिल्ली पहुंचे हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर एक अहम बैठक करने वाले हैं। नए मंत्रियों के नाम फाइनल होने के बाद मंत्रिमंडल के विस्तार की संभावना है। मंगलवार शाम को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा होने वाले इन सभी संभावित मंत्रियों से मुलाकात करेंगे।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *