135 जिलों में पेट्रोल के दाम शतक के पार 

नई दिल्ली
तेल कंपनियों ने आम लोगों को राहत देते हुए आज पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ाए हैं। मंगलवार को तेल के दामों में कोई फेर-बदेल नहीं हुआ है। बता दें कि सोमवार को पेट्रोल की कीमतों में 35 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी जबकि डीजल के दाम स्थिर थे। बढ़ती कीमतों की वजह से इस वक्त पेट्रोल-डीजल के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। गौरतलब है कि पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें रोज सुबह 6 बजे जारी होती हैं।
 
गौरतलब है कि 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद से 4 मई से अब तक 35 बार पेट्रोल और 33 बार डीजल के दाम बढ़ चुके हैं। इंटरनेशनल मार्केट में कच्‍चे तेल के दाम में हल्की राहत देखने को मिली है, जिसके कारण आज पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफा नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *