जीपी सिंह निलंबित,गिरफ्तारी पर धुंध

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीनियर पुलिस अफसर जीपी सिंह को निलंबित कर दिया गया है। सोमवार की देर रात एक आदेश जारी कर राज्य सरकार की तरफ से ये कार्रवाई की गई है। गृह मंत्रालय की तरफ से जारी हुए आदेश में लिखा गया है कि जीपी सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार की गतिविधियों में संलिप्तता दिखाई दे रही है। यह भी लिखा गया है कि ऐसा काम की एक सरकारी अफसर से उम्मीद नहीं की जा सकती इसलिए ये कार्रवाई की जा रही है। जीपी सिंह इस वक्त पुलिस ट्रेनिंग एकेडमी के  प्रमुख थे। अभी जांच का दायरा काफी व्यापक हैं इसलिए उनकी गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है लेकिन कब तक कह पाना संभव नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *