सूर्य नमस्कार करने वालों का बना विश्व रिकॉर्ड

रायपुर। सात्विको ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 24 घंटे की अवधि में आयोजित सबसे बड़े आॅनलाइन फूडयोग मैराथन में से एक का आयोजन किया। जिसमें तीन प्रकार के सूर्य नमस्कार मैराथन (मिनी मैराथन – 20 सूर्य नमस्कार, हाफ मैराथन – 54 सूर्य नमस्कार, फुल मैराथन – 108 सूर्य नमस्कार) शामिल थे। जिसमें 10 से अधिक देशों के 2000 से अधिक लोगों ने भाग लिया। यह इवेंट 24 घंटे के लिए आयोजित था, सभी समय क्षेत्रों को समायोजित करने के लिए 1 घंटा लंबी अवधि के 17 जूम सेशन में विभाजित किया गया था। 300 से ज्यादा लोगों ने फुल मैराथन पूरी की और 500 से ज्यादा लोगों ने हाफ मैराथन पूरी की और इस तरह सूर्य नमस्कार करने वालों का विश्व रिकार्ड बन गया।

फूडयोगा मैराथन एक खास तरह की स्वास्थ्य प्रतिस्पर्धा है, जिसमें दुनिया भर में हजारों लोग सूर्य नमस्कार के 108 राउंड (54 सेट) करके फूडयोगा रेवोल्युशन में डिजिटल रूप से शामिल हुए। फूड योगा मैराथन का लक्ष्य लोगों को न केवल योग बल्कि योगिक आहार के फायदों के प्रति जागरूक करना और इसके महत्व को सिखाना है। इसमें 8 साल के नचिकेत जैन ने भाग लिया और 108 सूर्य नमस्कार करने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति थे। मार्स पेंसिल्वेनिया से नरेश दीपचंद 11:40 मिनट में 108 सूर्य नमस्कार करने में सक्षम थे। बेंगलुरु की 28 वर्षीय कार्यकारी पेशेवर मनीषा अग्रवाल ने कहा कि 2 महीने के ब्रेक के बाद योग में वापस आने की कोशिश कर रही थी और फूडयोगा ने मुझे वह प्रेरणा दी। मैं 108 सूर्य नमस्कार करने में सक्षम थी। आॅस्ट्रेलिया की नेली ने कहा, मैं दुनिया भर के लोगों के ऐसे विविध समूह के साथ योग करने पर हैरान हूं। इवेंट में ऊर्जा मंत्रमुग्ध कर देने वाली है।
इवेंट के बाद प्रतिभागियों ने सोशल मीडिया पर अपनी सेल्फी साझा की और अपने 5 दोस्तों को 108 सूर्य नमस्कार करने की चुनौती दी। यह इवेंट फिर से 18-19 सितंबर 2021 को आयोजित किया जाएगा। रिकॉर्ड के क्लेम को वर्ल्ड बुक आॅफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कर दिया गया है। सभी प्रतिभागियों को उनके सर्टिफिकेट डिजिटल रूप से दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *