यूपी के फतेहगढ़ में 42.5 डिग्री पहुंचा पारा

नई दिल्ली
भारत समेत दुनियाभर में इस साल रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। जून महीने की तरह जुलाई भी लोगों को झुलसा देने वाला साबित हो रहा है। भारत ही बल्कि अन्य देशों के लिए भी ये महीना बहुत ही ज्यादा गर्म साबित हो रहा है। अमेरिका में गर्मी और हीट वेव की वजह से कम से कम 95 लोगों की मौत हो गई है। भारत की बात करे तो देश के उत्तरी भागों में गर्म मौसम की स्थिति फिलहाल जारी रहेगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार अगले 2 से 3 दिनों के दौरान इस क्षेत्र में तापमान में और वृद्धि होने और गर्मी बढ़ने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश के फतेहगढ़ में पारा 42.5 डिग्री पहुंच गया है।

 वहीं गुरुग्राम में 41.8 डिग्री पर तापमान है। आइए जानें भारत के 10 ऐसे शहरों के बारे में जहां गर्मी में जीना दूभर हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, भारत में 10 सबसे गर्म जगह इस साल की गर्मी ने पिछले साले रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। दिल्ली में 90 सालों बाद इतनी ज्यादा गर्मी पड़ रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक उत्तर प्रदेश का फतेहगढ़ देश के सबसे गर्म जगहों में से एक हैं, जहां इस वक्त सबसे ज्यादा तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस है। वहीं हरियाणा के गुरुग्राम में पारा 41.8 डिग्री सेल्सियस है। राजस्थान के गंगानगर में पारा 41.8 डिग्री सेल्सियस है। हरियाणा के हिसार में तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस है। राजस्थान का सवाई माधोपुर भी भारत के गर्म जगहों में से एक है, जहां तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *