राजस्व मंत्री ने जांजगीर-चांपा में महापुरूषों की प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण

रायपुर
जांजगीर में महापुरुषों, समाजसेवियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री एवं जांजगीर-चांपा जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने आज उनका नमन किया। अग्रवाल जांजगीर में विभिन्न स्थानों पर, पंचायत प्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और पदाधिकारियों और कार्यकतार्ओं द्वारा फूल माला और बुके भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया गया।

अग्रवाल ने जांजगीर में स्वर्गीय बिसाहू दास महंत, सरदार वल्लभभाई पटेल, भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर, कचहरी चौक में शहीद स्मारक में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी, बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल, जांजगीर के प्रथम विधायक राम कृष्ण राठौर, स्वर्गीय जगदीश चंद्र तिवारी की प्रतिमाओं में माल्यार्पण और श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।

श्री जयसिंह अग्रवाल के जिले के प्रभारी मंत्री बनने के बाद जांजगीर-चांपा जिला आगमन पर उनका जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकतार्ओं और  गणमान्य नागरिकों द्वारा जगह-जगह फूल मालाओं से और बुके भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। आज अग्रवाल का जांजगीर के कलेक्ट्रेट मोड़ पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती यनीता यशवंत चंद्रा, उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, सदस्यगण, अर्जुन तिवारी, दिनेश शर्मा और रवि पांडे व कार्यकतार्ओं ने स्वागत किया। स्वर्गीय बिसाहू दास महंत उद्यान  पहुंचने पर अग्रवाल का  नगर पालिका अध्यक्ष भगवानदास गढ़ेवाल और पार्षद गणों ने स्वागत किया। देवेश सिंह के निवास के पास प्रभारी मंत्री अग्रवाल को गुड़ से तौला गया। यहां क्षत्रिय समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों द्वारा प्रभारी मंत्री को तलवार और महाराणा प्रताप का तैल चित्र भेंट किया गया।

इसके पश्चात प्रभारी मंत्री ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनका नमन किया। नैला में अग्रसेन भवन आगमन पर प्रभारी मंत्री का अग्रवाल समाज के प्रतिनिधियों ने आत्मीय अभिनंदन किया। यहां उन्होंने पार्टी कार्यकतार्ओं को संबोधित भी किया। प्रभारी मंत्री ने अग्रसेन भवन में महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *