उत्कृष्ट कार्यों के लिए अंबेडकर अस्पताल के डॉक्टर हुए सम्मानित

रायपुर
पं. जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर के मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन और जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लगभग 500 से अधिक डॉक्टरों का मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने प्रशस्ति पत्र और शाल से सम्मानित किया।

इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक सत्यनारायण शर्मा, बृजमोहन अग्रवाल, कुलदीप जुनेजा एवं विकास उपाध्याय, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य डॉ. आलोक शुक्ला, सचिव शहला निगार, संचालक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आर.के. सिंह, अधिष्ठाता डॉ. विष्णु दत्त और अस्पताल अधीक्षक डॉ. विनित जैन मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *