शिवसेना आज करेगी महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन

जगदलपुर
शिवसेना बस्तर जिला इकाई 4 जुलाई को महंगाई के विरोध में प्रदर्शन करेगी। लगातार बढ़ते पेट्रोल, डीजल व घरेलू गैस की कीमत पर केंद्र सरकार के खिलाफ मानव श्रृंखला बनाकर सांकेतिक प्रदर्शन किया जाएगा। बता दें कि शिवसेना सांसद अरविंद सावंत की ओर से लोकसभा में पेट्रोलियम पदार्थों को जीएसटी के दायरे में लाने का सुझाव केंद्र सरकार को दिया है। सरकार ऐसा करती है तब पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत आधी हो जाएगी। शिवसेना का प्रदर्शन दोपहर लगभग 12 बजे प्रस्तावित स्थानीय धरमपुरा कॉलेज तिराहा के पास होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *