सोनू सूद एशिया के नंबर 1 सेलिब्रिटी बने

मुंबई
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने इस कोरोना महामारी में लगातार प्रवासी मजदूरों की मदद की। उन्होंने दिन रात एक कर उन्हें घर पहुंचाया और उनकी यह मदद आज भी जारी है। इस काम के कारण सोनू सूद को न सिर्फ देश के लोगों से बल्कि विदेश की तरफ से भी काफी सम्मान मिला है। वहीं अब जरूरतमंदों की मदद करने के लिए सोनू सूद को एक और सम्मान मिल गया है। दरअसल एक्टर साल 2020 के नंबर वन एशियन सेलेब्रिटी बन गए हैं।

विश्व में 50 एशियाई हस्तियों की सूची में पहले स्थान पर सोनू सूद

दरअसल हाल ही में ब्रिटेन के साप्ताहिक अखबार ‘ईस्टर्न आई’ द्वारा टॉप 50 एशियन सेलेब्रिटी की लिस्ट जारी की गई है जिसमें सोनू सूद पहले नंबर पर हैं। इतना ही नहीं बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने इसमें बड़ी से बड़ी हस्ती को भी पीछे छोड़ दिया है। आपको बता दें कि इस लिस्ट के माध्यम से उन लोगों को सम्मानित किया गया है जिन्होंने अपने काम से समाज पर एक पॉजिटिव छाप छोड़ी है और अपने काम से बाकी लोगों को भी प्रेरित किया है।

सामने आया सोनू सूद का रिएक्शन

इस खबर पर सोनू सूद का रिएक्शन भी सामने आया है। इस पर आभार जताते हुए सोनू सूद ने कहा मेरे प्रयासों को पहचानने के लिए शुक्रिया। अपने देश वासियों की मदद करना तो मेरा कर्तव्य है। जो भी कुछ मैनें किया वह एक भारतीय के रूप में किया और यह मेरी जिम्मेदारी थी। मैं अंतिम सांस तक इसे करता रहूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *