काउंसलिंग के दिन शाम 6 बजे जारी होगी चयनित अभ्यर्थियों की सूची

रांची
प्राथमिक शिक्षक नियोजन के लिए काउंसेलिंग की तिथि को अपराह्न 6 बजे तक चयनित अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित की जायेगी़. शिक्षा विभाग की तरफ से जारी जानकारी के मुताबिक चयनित अभ्यर्थियों के सत्यापन योग्य सभी प्रमाण पत्र अगले कार्य दिवस पर अपराह्न 4 बजे तक विभाग की तरफ से उपलब्ध कराये गये वेब पोर्टल पर जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी के सहयोग से अपलोड किये जायेंगे़. अपलोड करने के लिए जिलावार यूंजर आइडी तथा पासवार्ड संबंधित जिला के जिला शिक्षा पदाधिकारी को उपलब्ध करायी गयी है़.

प्रत्येक अभ्यर्थी का नाम लाउडस्पीकर के माध्यम से तीन बार पुकारा जाएगा़ अगर वे उपस्थित नहीं होते हैं तो उनके बाद के क्रमवार अभ्यर्थी को तीन-तीन बार पुकारा जाएगा़. ऐसे अभ्यर्थी जिनका नाम पूर्व में पुकारा गया हो, बाद में नियोजन की प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जायेगा़. वरीयता सूची से सभी अभ्यर्थियों को बुलाने के बाद यदि रिक्ति अवशेष रह जाती है तो उपर की सूची में अंकित अभ्यर्थी, जिनका नाम पुकार होने पर अनुपस्थित रहे, वैसे छुटे अभ्यर्थी को मेधा सूची के अनुसार कौंसिलिंग की प्रक्रिया में शामिल किया जायेगा़.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *