बाल गंगाधर तिलक वार्ड में पौधा लगाकर श्रद्धांजलि देने पहुंचे विकास

रायपुर
कोरोनाकाल में दिवंगत हुए दिव्य आत्माओं की स्मृति में संसदीय सचिव एवं रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय ने आज अपने विधानसभा के बाल गंगाधर तिलक वार्ड क्र. -18 में पौधा लगाकर श्रद्धांजलि देने पहुंचे। परिजनों की उपस्थिति में फलदार-छायादार वृक्षों को लगाते हुए विधायक महोदय पौधें के रख-रखाव की जिम्मेदारी परिवार के सदस्यों को ही दे रहे हैं।

परिजनों के द्वारा बताए गए स्थान पर उनके पसन्द का पौधा लगाकर विधायक महोदय भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बताया कि कोरोनाकाल में रायपुर पश्चिम विधानसभा से दिवंगत हुए दिव्य आत्माओं की स्मृति में कांग्रेस पार्टी के कार्यकतार्ओं द्वारा पौधा लगाकर श्रद्धांजलि कार्यक्रम हरितांजली के तहत लगातार पौधारोपण किया जा रहा हैं। आज के इस हरितांजली कार्यक्रम में बाल गंगाधर तिलक वार्ड के स्व. सुबोध देवनाथ,स्व. प्रमिला गुप्ता,स्व. आर.पी. रामटेके,स्व. पी. उमा माहेश्वरी,स्व. द्वारिका तिवारी,स्व. निर्मल बेरा,स्व. आसित बेरा,स्व. भगवानी मलंग,स्व. कल्पना बागड़े,स्व. एस. सी. पाठक,स्व. संजय लिलहारे,स्व. जगजीत सिंह चावला,स्व. रेहाना अहमद,स्व. बी. गांगुली,स्व. मुरली कृष्णा,स्व. भगवनिया देवी साहू,स्व. कमल वैद्य,स्व. एकनाथ एवले,स्व. सीमा त्रिपाठी,स्व. शिव कुमार डांडवेकर की स्मृति पौधा लगाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *