नये पीओएस मशीन में देश के किसी भी राशनकार्ड धारक को खाधान्न मिलने की सुविधा

रायपुर
राजधानी के शासकीय उचित मूल्य दुकानों से वन नेशन झ्र वन राशनकार्ड के अंतर्गत खाद्य सामग्री के वितरण के लिए नगरीय क्षेत्र के शासकीय उचित मूल्य दुकानदारो को हैदराबाद से आये लिंक वेल कम्पनी के पीओएस मशीन और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन के संचालन के संबंध में ट्रेनिंग का सत्र सम्पन्न हुआ। पहली बार राशनकार्ड और प्राप्त होने वाले खाद्यान्न को पीओएस मशीन और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन को ब्लू टूथ के साथ जोड़ा गया है। वन नेशन वन राशनकार्ड योजना के क्रियान्वयन के संबंध में रायपुर, माना, बिरगावँ क्षेत्र के शासकीय उचित मूल्य दुकानों का चयन किया गया है।

हैदराबाद से आये कम्पनी के अधिकारियों ने शासकीय उचित मूल्य दुकानदारो को रेडक्रॉस भवन में चार घण्टे का पावर पॉइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से आधुनिक पीओएस मशीन के संचालन विधि को समझाया गया। नये पीओएस मशीन में देश के किसी भी राशनकार्ड धारक को खाद्यान मिलने की सुविधा है। नये मशीन में कार्डधारकों को राशनकार्ड के अलावा आधार कार्ड , अंगूठा निशान और आंखों की पुतली के प्रमाणीकरण के माध्यम से राशन प्राप्त करने का विकल्प है।

जिला खाद्य नियंत्रक ने बताया कि कंपनी के द्वारा प्रदेश के शासकीय उचित मूल्य दुकानों को पीओएस मशीन उपलब्ध कराया जाएगा।सभी शासकीय उचित मूल्य दुकानदारो को इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन भी उपलब्ध कराया जाएगा। ये इलेक्ट्रॉनिक मशीन ब्लू टूथ के माध्यम से पीओएस मशीन के माध्यम से जुड़ेगा। कम्पनी के अधिकारियों ने शासकीय उचित मूल्य दुकानदारो से मशीन का संचालन भी कराया। लिंकवेल कंपनी के वेंकटरेड्डी, सुशील सिंह,शिवम उजाला,आशीष सोनी खोम प्रकाश के द्वारा ट्रेनिंग दी गई।

खाद्य संचालनालय के सहायक संचालक जी एस राठौर और अनुराग सिंह भदौरिया सहित प्रभारी खाद्य नियंत्रक संजय दुबे, सहायक खाद्य अधिकारीअरविंद दुबे सहित खाद्य निरीक्षक, प्रोग्रामर और राजधानी, बिरगावँ माना आदि नगरीय क्षेत्र के शासकीय उचित मूल्य दुकानदार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *