अब CM योगी की कार्य कुशलता का लोहा माना ऑस्ट्रेलिया ने ,कोविड मैनेजमेंट की प्रशंसा

कैनबेरा
 कोरोना महामारी से लड़ने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जो प्रयास किए हैं उसकी चर्चा दुनियाभर में हो रही है. वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन  के बाद अब ऑस्ट्रेलिया ने सीए योगी की तारीफों के पुल बांधे हैं. ऑस्‍ट्रेलिया के संसद सदस्‍य क्रेग केली  ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ  के कोरोना प्रबंधन की तारिफ की है.

उन्‍होंने आइवरमेक्टिन  के प्रयोग के साथ प्रदेश में कोरोना  के डेल्टा वेरिएंट को नियंत्रित करने के लिए सरकार की नीतियों को सराहा है. सांसद क्रेग केली ने कहा कि 24 करोड़ की आबादी वाले उत्तर प्रदेश ने आइवरमेक्टिन टैबलेट का प्रयोग कर दूसरी लहर पर अंकुश लगाया है.

केली ने ट्वीट कर कहा, 'भारतीय राज्‍य उत्‍तर प्रदेश की जनसंख्‍या 230 मिलियन है. इसके बावजूद कोरोना के नए डेल्‍टा वेरिएंट पर लगाम लगाई है. यूपी में आज कोरोना के दैनिक केस 182 हैं जबकि यूके की जनसंख्‍या 67 मिलियन है और दैनिक केस 20 हजार 479 हैं.

कोरोना वायरस से संक्रमित रोगियों के इलाज के लिए यूपी सरकार ने स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की सलाह पर प्रदेश में आइवरमेक्टिन का प्रयोग किया. इसके साथ ही डॉक्‍सीसाइक्लिन को भी उपचार के लिए प्रयोग में लाया गया. बता दें कि उत्‍तर प्रदेश देश का पहला राज्‍य था जिसने बड़े पैमाने पर रोगनिरोधी और चिकित्‍सीय उपयोग में आइवरमेक्टिन का प्रयोग किया.

चर्चा में यूपी मॉडल
उल्‍लेखनीय है कि आज सीएम योगी के यूपी मॉडल की चर्चा चारों ओर हो रही है. कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए प्रदेश सरकार की नीतियों को बॉम्बे हाई कोर्ट, सुप्रीम कोर्ट, डब्‍ल्‍यूएचओ ने भी सराहा है. ट्रिपल टी, मेडिकल किट वितरण समेत ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन का कार्य युद्धस्‍तर पर किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *