माधुरी दीक्षित हैं टाइगर श्रॉफ की फेवरेट एक्ट्रेस

टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के रिलेशन की खबरें तो अब आम हैं. दोनों साथ में वेकेशन, पार्टीज और डेट पर जाते रहते हैं. हालांकि दोनों ने अपने रिलेशन को कन्फर्म नहीं किया है. खैर भले ही टाइगर और दिशा इस बात को कन्फर्म नहीं करते, लेकिन फैंस को पता है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. पर्सनल लाइफ में क्लोज होने के अलावा दोनों साथ में काम भी कर चुके हैं और फैंस को दोनों की आॅनस्क्रीन और आॅफस्क्रीन केमिस्ट्री पसंद है. दिशा की काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है. कई लोगों की वह फेवरेट एक्ट्रेस हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि टाइगर की फेवरेट एक्ट्रेस दिशा नहीं हैं. दरअसल, हाल ही में टाइगर ने इंस्टाग्राम पर फैंस से बात की. इस दौरान उन्होंने फैंस के सवालों के जवाब दिए. एक ने टाइगर से पूछा कि आपकी फेवरेट एक्ट्रेस कौन है सर फैंस को लगा था कि टाइगर, दिशा का नाम लेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. उन्होंने जवाब दिया, माधुरी दीक्षित मैम. अब कहीं टाइगर के इस जवाब से दिशा को बुरा न लग जाए. नॉर्मली कई बॉलीवुड एक्टर्स साथ में फुटबॉल मैच खेलते हैं जिसमें टाइगर, रणबीर कपूर, अर्जुन कपूर शामिल होते हैं. लेकिन हाल ही में दिशा, टाइगर के साथ फुटबॉल खेलने पहुंचीं. दोनों ने काफी देर तक फुटबॉल खेला जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई. दिशा से एक बार टाइगर के साथ उनके रिलेशन को लेकर सवाल किया था तो उन्होंने कहा था, मैं तो कई सालों से उन्हें इम्प्रेस करने की कोशिश कर रही हूं. फिल्म भारत में मैंने कई स्टंट्स किए मुझे लगा इसे देखकर तो वह इम्प्रेस होंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. हां, हम साथ में खाना खाने जाते हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि वह मुझसे इम्प्रेस हैं. आप उनसे पूछिए अगली बार. हम दोनों ही शमीर्ले हैं. टाइगर और दिशा की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो टाइगर के पास अभी कई सारी फिल्में हैं. वह हीरोपंती 2, रैम्बो, गणपत, बागी 4 में नजर आएंगे. वहीं दिशा पाटनी की बात करें तो वह एक विलेन रिटर्न्स और के टीना में नजर आएंगी. वैसे फैंस टाइगर और दिशा को फिर से साथ में बड़े पर्दे पर देखना चाहते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *