CM चौहान का इंदौर संभावित दौरा तीन जुलाई को तैयारी शुरू

इंदौर
 मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के तीन जुलाई को इंदौर आने का कार्यक्रम बन रहा है। इसके लिए जिला प्रशासन और नगर निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। वे इंदौर शहर की जनता को धन्यवाद कहने आ रहे हैं। पिछले दिनों भोपाल प्रवास के दौरान सांसद शंकर लालवानी ने सीएम को धन्यवाद इंदौर कार्यक्रम के लिए आने का न्योता दिया था।

आधिकारिक सूत्रों नेे बताया कि फिलहाल कार्यक्रम स्थल को लेकर चर्चा हो रही है। प्रशासन के पास कार्यक्रम के लिए दो विकल्प हैं। पहला विकल्प अभय प्रशाल का है, जबकि दूसरा विकल्प ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर का है। हालांकि, कार्यक्रम के लिए अभय प्रशाल को सबसे मुफीद माना जा रहा है। बुधवार को जिला प्रशासन और निगम अधिकारियों ने अभय प्रशाल का दौरा भी किया। धन्यवाद इंदौर कार्यक्रम इसलिए आयोजित किया जा रहा है क्योंकि इंदौर जिला न केवल वैक्सीनेशन में पूरे देश में अव्वल नंबर पर रहा है, बल्कि स्मार्ट सिटी कांटेक्ट 2020 में सर्वाधिक सात अवार्ड जीतकर भी इंदौर ने देशभर में अपनी धाक जमाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *