कोरोना वायरस: वैरिएंट आॅफ कंसर्न के 3 वैरिएंट से बढ़ी टेंशन

भोपाल
प्रदेश में कोरोना वायरस के नए नए वैरिएंट के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब तक राज्य में खतरनाक वैरिएंट आॅफ कंसर्न 535 केस मिल चुके हैं।  

कोरोना वायरस के म्यूटेशन (स्वरूप में बदलाव) के कारण स्वास्थ्य महकमे में टेंशन बढ़ती जा रही है। मप्र में वेरिएंट आॅफ कंसर्न के अब तक 535 मामले सामने आ चुके हैं। बीते 3 दिनों में डेल्टा वेरिएंट के मप्र में 133 केस बढ़े हैं। हालांकि यूके वेरिएंट का अल्फा और भारतीय वेरिएंट डेल्टा प्लस के मामले फिलहाल स्थिर हैं। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की मानें तो म्यूटेशन के कारण जीनोम सिक्वेंसिंग का दायरा 25 जिलों से बढ़ाकर पूरा प्रदेश किया गया है।

प्रदेश में अब तक 1536 सेंपल्स की जीनोम सिक्वेंसिंग की रिपोर्ट आई है। इनमें से 999 सेंपल्स में म्यूटेशन मिला है। 20 सेंपल्स में डबल म्यूटेशन मिला है। 535 सेंपल्स में वेरिएंट आॅफ कंसर्न के केस मिलने के बाद चिंता बढ़ी हुई है।

एनसीडीसी से जुडे अधिकारियों की मानें तो प्रदेश में अब तक मिले 535 वेरिएंट आॅफ कंसर्न के मामलों में भोपाल टॉप पर है। वेरिएंट आॅफ कंसर्न के सबसे ज्यादा 198 केस भोपाल में मिल चुके हैं। जबकि इंदौर में 109, ग्वालियर में 55,उज्जैन रतलाम में 31-31, विदिशा में 21, रायसेन में 16,दतिया में 14,बैतूल में 11, निवाडी में 8, खंड़वा में 6,सागर, टीकमगढ़, शिवपुरी में 5-5, राजगढ़, होशंगाबाद में 4-4, सीहोर,आगर, अशोकनगर में 2-2 और गुना, मुरैना, छतरपुर, शाजापुर, रीवा और जबलपुर में एक-एक केस मिल चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *