मोबाइल पर वायवा के जरिए प्रोफेसर्स खोलेंगे आॅनलाइन एग्जाम का फर्जीवाड़ा
भोपाल
प्रदेश के सभी विश्वविद्यालय ओपन बुक से परीक्षाएं ले रहे हैं। वहीं राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय आॅनलाइन एग्जाम करा रहा है, एक जुलाई से आनलाइन प्रैक्टिकल कराए जाएंगे। मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मेनिट) प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की परीक्षा काफी जुदा अंदाज में ले रहा है। आॅनलाइन एग्जाम में फर्जीवाड़ा पकड़ने के लिए प्रोफेसर्स ने विद्यार्थियों का मोबाइल पर वायवा लिया है। आॅनलाइन वैल्यूशन करने के बाद 15 जुलाई तक रिजल्ट जारी कर दिए जाएंगे।
मेनिट ने अपने विद्यार्थियों को कोरोना से मुक्त रखने परीक्षाएं कराना शुरू कर दी है। मेनिट प्रथम वर्ष की परीक्षाएं ले रहा है, जो कल समाप्त हो जाएंगी। एग्जाम को चार पार्ट में पूरा किया गया है। 10 अंक का मिनी टेस्ट, मिड टर्म 20, एंड टर्म 50 और असायमेंट के 20 अंक शामिल हैं। एंड टर्म में विद्यार्थियों के थ्यौरी एग्जाम होते हैं। एंड टर्म पचास अंकों का होता है। इतने अंक हासिल करने कोई गड़बड़ी नहीं हो, जिसके लिए प्रोफेसरों ने परीक्षा में शामिल हुए करीब 1300 विद्यार्थियों को मोबाइल या फोन कर वायवा लिया है। वायवा और एंड टर्म के पचास-पचास अंक रखे गए हैं।
एंड टर्म पचास अंकों का होता है। विद्यार्थी पचास अंकों को छोड़ना नहीं चाहते हैं। इसलिए वे परीक्षा में कोई फर्जीवाड़ा कर नकल तो नहीं कर रहे हैं, जिसे परखने प्रोफेसर परीक्षा में शामिल विद्यार्थियों के मोबाइल या फोन कर वायवा लेंगे। पचास अंक विद्यार्थियों के काफी महत्वपूर्ण होते हैं। इसलिए वे एंड टर्म एग्जाम में फर्जीवाड़ा कर सकते हैं। इसी फर्जीवाड़े को पर्दाफाश करने प्रोफेसर उनसे एंड टर्म एग्जाम में पूछे गए सवालों से संबंधित वायवा ले रहे हैं। वायवा लेने के बाद प्रोफेसर उनका मूल्यांकन करेंगे। आॅनलाइन मूल्यांकन होने से विद्यार्थियों के रिजल्ट 15 जुलाई तक जारी कर दिये जाएंगे।
