डीएम ने जारी किया आदेश, 33 किसानों को मिलेगा 6.16 करोड़ का मुआवजा

 मेरठ 
मेरठ-प्रयागराज गंगा एक्सप्रेसवे के लिए जमीन खरीद और मुआवजा वितरण की कार्रवाई तेजी से चल रही है। सोमवार को डीएम ने चार गांवों के 33 किसानों के लिए 6.16 करोड़ के मुआवजे को स्वीकृति प्रदान कर दी। डीएम ने कहा है कि जल्द से जल्द सभी प्रभावित किसानों को मुआवजा वितरण कर जमीन खरीद की कार्रवाई पूर्ण कर दी जाएगी। 

डीएम के. बालाजी ने बताया कि मेरठ-प्रयागराज गंगा एक्सप्रेसवे में मेरठ जिले में तेजी से कार्रवाई चल रही है। इसके तहत सोमवार को 33 किसानों को मुआवजे के लिए 6.16 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। उन्होने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे बन जाने से आम जनता को सहूलियत होगी। उद्यमियों व व्यापारियों को अपना उद्यम व व्यवसाय आगे बढ़ाने में यह सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे के लिए सोमवार को ग्राम खड़खड़ी के छह किसानों को एक करोड़ तीन लाख 32 हजार, ग्राम बिजौली के 21 किसानों को तीन करोड़ 48 लाख 19 हजार 840 रुपये, ग्राम गोविंदपुर के पांच किसानों को एक करोड़ छह लाख 96 हजार और ग्राम धनौटा के एक किसान को 57 लाख 60 हजार का मुआवजा स्वीकृत किया गया है। जल्द ही संबंधित भू्-स्वामियों के खाते में मुआवजे की राशि ट्रांसफर कर बैनामे की कार्रवाई की जाएगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *