भारत में ठीक होने वालों की दर भी 96.8 फीसदी पर पहुंची, 102 दिनों के बाद आए कोरोना के 40 हजार से भी कम केस

 नई दिल्ली 
कोरोना की दूसरी लहर से जूझ रहे भारत को इस वायरस से बहुत बड़ी राहत मिली है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटे के अंदर कोरोना के सिर्फ 37 हजार 566 नए मामले दर्ज किए गए हैं। यह 102 दिनों यानी लगभग साढ़े तीन महीने बाद दैनिक मामलों का सबसे कम आंकड़ा है। वहीं, इस दौरान देशभर में 907 मरीजों की कोरोना से जान गई है। 

इसी के साथ देश में कोरोना के इलाजरत मरीज भी घटकर सिर्फ 5 लाख 52 हजार 659 ही रहे गए हैं। अब देश के सक्रिय मामले कुल मामलों के सिर्फ 1.82 प्रतिशत ही हैं। कोरोना से अब तक भारत में कुल 2 करोड़ 93 लाख 66 हजार 601 लोग ठीक हो चुके हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *