टियाफो ने सितसिपास को हरा किया बडा उलटफेर

लंदन
 साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन में शानदार खेल दिखाते हुए फाइनल में पहुंच कर इतिहास रचने वाले यूनान के स्टेफानोस सितसिपास को विंबलडन में उलटफेर का शिकार होना पड़ा। अमेरिका के फ्रांसिस टियाफो ने विंबलडन के पहले दिन ही उलटफेर करते हुए फ्रेंच ओपन के उप विजेता रहे तीसरे वरीय वाले खिलाड़ी सितसिपास को पहले दौर में ही हरा दिया। उन्हें 57वीं रैंकिंग वाले टियाफो ने सीधे सेटों में 6-4, 6 -4, 6-3 से मात दी।

फ्रेंच ओपन में शानदार खेल दिखाने वाले सितसिपास का सफर विंबलडन में पहले दौर में ही थम गया। पहले ही गेम में टियाफो ने सितसिपास की सर्विस को ब्रेक करते हुए अपनी शानदार लय का नजारा दिखाया जिसके बाद सितसिपास मैच में वापसी नहीं कर सके और पहला सेट हार गए।

हालांकि दूसरे सेट में जब स्कोर 5-4 चल रहा था तब एक समय लगा कि सितसिपास वापसी करेंगे। मगर उसके बाद भी वह सेट जीतने में नाकाम रहे। इस तरह दो सेट से पिछड़ने के बाद तीसरे सेट में एक बार फिर टियाफो ने तीसरे गेम में सर्विस ब्रेक की और दो घंटे तक चलने वाले मुकाबले में जीत दर्ज कर ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *