दो महीने बाद फिर गुलजार होंगे कंपनी गार्डन

बिलासपुर
दो महीने बाद मंगलवार से कंपनी गार्डन को खोलने के निर्देश जिला प्रशासन ने दे दिए हैं। इसमें साफ किया गया है कि शहर के सभी गार्डन सुबह व शाम तय समय के लिए खोले जाएंगे। महापौर रामशरण ने उद्यान खोलने के लिए कलेक्टर डा. सारांश मित्तर से मुलाकात कर मांग रखी थी। इसी के बाद कलेक्टर ने यह आदेश जारी किया।

कोरोना के मामले में कमी आने के बाद लोग लगातार महापौर से शहर के गार्डन खोलने की मांग कर रहे थे ताकि सुबह व शाम वाक करने को मिल सके। इसके अलावा बच्चे भी घर में रहकर खेल गतिविधियों से दूर हो गए हैं, इससे चिड़चिड़ापन के शिकार हो रहे हैं। इस पर महापौर ने कलेक्टर डा. सारांश मित्तर से मुलाकात की और लोगों की भावनाओं से अवगत कराया। इस पर कलेक्टर ने गार्डन खोलने की अनुमति दे दी। मालूम हो कि दूसरी लहर के बाद कलेक्टर व जिला दंडाधिकारी डा. सारांश मित्तर ने 14 अप्रैल से जिले में लाकडाउन की घोषणा कर दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *