लेखा प्रस्तुति में बलौदाबाजार जिला राज्य में अव्वल

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार जिले ने वित्तीय वर्ष 2020-21 का  अंतिम लेखा विवरण जमा करने में राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया है। जिला  कलेक्टर सुनील कुमार जैन के मार्गदर्शन में एजी आॅफिस रायपुर में वित्तीय वर्ष 2020-21 के अंतिम माह मार्च का लेखा विवरण नये वित्तीय वर्ष शुरू होने के पहले दिन पर ही जमा कर दिया गया। मालूम हो कि अंतिम लेखा विवरण जमा करने को लेकर प्रदेश के सभी जिला कोषालयों में आपस में काफी प्रतिस्पर्धा होती है। पहले लेखा जमा कराने वाले कोषालयों के काम-काज की काफी  प्रशंसा की जाती है।  जिला निर्माण के बाद पहली बार बलौदाबाजार जिले को विवरण जमा करने में प्रथम स्थान  की उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल हुई है। जिला कोषालय अधिकारी श्री के.के दुबे ने इस उपलब्धि का श्रेय कलेक्टर सुनील कुमार जैन के कुशल मार्गदर्शन के साथ ही जिला कोषालय के अधिकारी एवं कर्मचारियों के समर्पित स्टाफ को दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *