धर्मांतरण का के कनेक्शन कनाडा और कतर से जुड़े ,तीन गिरफ्तार

लखनऊ

अवैध धर्मांतरण के मामले की जांच में लगी यूपी एटीएस को सोमवार को बड़ी सफलता मिली है। एटीएस ने तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है। धर्मांतरण के तार कनाडा और कतर से भी जुड़ने का दावा यूपी के एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार ने किया।

एडीजी ने बताया कि धर्मांतरण के मामले में गिरफ्तार किए गए तीनों भी लिप्त थे। एटीएस ने हरियाणा के गुरुग्राम से मन्नू यादव, बीड महाराष्ट्र से इरफान शेख और नई दिल्ली से राहुल भोला को गिरफ्तार किया। इनकी गिरफ्तारी मुख्य आरोपी मौलाना उमर गौतम और जहांगीर से रिमांड के दौरान हुई पूछताछ के बाद की गई है। बताया जा रहा है कि तीनों दबोचे गए आरोपी इनके ही गिरोह के हैं। कनेक्शन सामने आते ही पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने लिंक खंगालने शुरू कर दिए हैं।

    अभियुक्त उमर गौतम द्वारा फातिमा चैरिटेबल ट्रस्ट के खातों में आए धन को व्यक्तिगत रूप से उपयोग करने हेतु अपने परिवार के बैंक खातों में स्थानांतरित किया गया है। उसके द्वारा इस ट्रस्ट का आज तक न तो कोई ऑडिट कराया गया है न ही कोई इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल किया गया है

एटीएस की रिमांड के दौरान पता चला कि विदेशों से होने वाली फंडिंग के लिए उमर गौतम और उसके परिवार के लोगों के खातों का इस्तेमाल किया गया। इनके खाते में इस्लामिक देशों के साथ ही कनाडा से भी बड़ा फंड आता था। गिरोह के तार कनाडा से लेकर कतर तक फैले हैं। इसके साथ ही उमर के तार असम की संस्था मारकाजुल मारिफ से जुड़े हैं। उमर गौतम को मरकाजुल मारिफ भी से रकम मिली है। इस्लामिक दवाह सेंटर के बैंक खाते में 50 लाख रुपये पाए गए हैं।

कनाडियन युवक बिलाल फिलिप भी इस संस्था से जुड़ा है। वह इस्लामिक दवाह सेंटर, 2014 में गिरफ्तार ही हुआ था। एटीएस ने प्रदेश में 27 जिलों के एसपी को अवैध मतांतरण के मामले में पत्र लिखे हैं। इन शहरों में धर्म परिवर्तन कर चुके लोगों का सत्यापन कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *