डब्बू रतनानी के कैलेंडर के लिए शहनाज गिल का फोटोशूट
शहनाज गिल बिग बॉस के बाद से लगातार एक के बाद एक प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। अब उन्होंने मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रतनानी के लिए कैलेंडर फोटोशूट कराया है। डब्बू रतनानी ने हाल ही में कई सितारों की तस्वीरें खींची हैं। इनमें आलिया भट्ट, टाइगर श्रॉफ, सनी लियोनी और कियारा आडवाणी सहित अन्य हैं। इस बीच शहनाज का फोटोशूट सुर्खियों में है। डब्बू रतनानी ने सोशल मीडिया पर एक बुमरैंग वीडियो शेयर किया जिसमें शहनाज ग्लास वॉल पर पोज दे रही हैं। उन्होंने व्हाइट शर्ट और मल्टीकलर पैंट पहना हुआ है। वहीं उनके सामने खड़े डब्बू रतनानी तस्वीरें खींच रहे हैं। वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- ह्यजादू कुछ ऐसा है जिसे आप खुद बनाते हैं। स्टनिंग शहनाज गिल के साथ।ह्य इस वीडियो को अभी तक 55 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।
