अक्षय कुमार ने डायरेक्टर रंजीत की प्रोडक्शन नंबर 41 की शूटिंग की खत्म

अक्षय कुमार हाल ही में रिलीज हुई अपनी फिल्म 'बेल बॉटम' को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी इस फिल्म निर्देशन रंजीत एम तिवारी ने किया था। अब जानकारी सामने आ रही है कि अक्षय ने डायरेक्टर रंजीत की अपकमिंग फिल्म प्रोडक्शन नंबर 41 की शूटिंग पूरी कर ली है। अक्षय ने हाल ही में पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, विश्वास नहीं हो रहा है कि प्रोडक्शन नंबर 41 की शूटिंग पूरी हो गई है। सबसे प्यारी टीम के साथ एक यादगार यात्रा को शूट करने और इसे पूरा करने के लिए आभारी हूं। आप सभी के प्यार, मुस्कान और मस्ती के लिए धन्यवाद। इस फिल्म का निर्माण पूजा एंटरटेनमेंट द्वारा किया जा रहा है। फिलहाल इस फिल्म का नाम प्रोडक्शन नंबर 41 रखा गया है। फिल्म की शूटिंग लंदन में की गई है। फिल्म में अक्षय के अलावा रकुल प्रीत सिंह और सरगुन मेहता भी नजर आने वाली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *