वेदांता ग्रुप को 2021 में मिला ग्रेट प्लेस टु वर्क प्रमाणपत्र

कोरबा
मेटल, तेल और गैस के निमार्ता कंपनी वेदांता ग्रुप को लोगों को केंद्र में रखकर उठाए जाने वाले कदमों के लिए बाल्को, केयर्न आॅयल एंड गैस, ईएसएल, हिंदुस्तान जिंक, आयरन ओर बिजनेस, टीएसपीएल और वेदांता झारसुगुड़ा समेत ग्रुप को ग्रेट प्लेस टु वर्क-सर्टिफाइड की मान्यता केंद्र सरकार ने प्रदान की हैं। हर साल हजारों संस्थान ग्रेट प्लेस टु वर्क-सर्टिफाइड का बैज चाहते हैं, जो नियुक्ति, कामकाज, विविधता एवं समावेश, पुरस्कार एवं पहचान, प्रतिभा एवं प्रदर्शन प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में सतत इनोवेशन और लोगों को केंद्र में रखकर आगे बढ?े वाली नीतियों के लिए दिया जाता हैं।

वेदांता समूह के सीईओ सुनील दुग्गल ने कहा कि वेदांता भारत के उन कुछ संगठनों में से एक है, जिसे एक समूह के रूप में इस प्रतिष्ठित प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया है, जो दूसरों के लिए एक मानक स्थापित करता है। यह सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता ब्रांड होने की दिशा में हमारे निरंतर प्रयासों का प्रमाण है। वेदांता ने लोगों को अग्रणी रखते हुए काम करने वाला संस्थान बनने के अपने प्रयासों के दौरान कई ऐसी गतिविधियों को संस्थागत रूप से अपनाया है, जो इस उद्योग में अपनी तरह की सर्वश्रेष्ठ गतिविधियां हैं।

इसके अलावा, वेदांता अपने लोगों के स्वास्थ्य और कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए एक व्यापक टीकाकरण योजना पर काम कर रही है। 1.12 लाख लोगों के टीकाकरण की योजना है, जिसमें 46,000 कर्मचारी और परिवार के सदस्य शामिल हैं। वेदांता टीकों की खरीद के लिए करीब 12 करोड़ रुपये खर्च करेगी, जिसकी डिलीवरी इस महीने के अंत तक शुरू हो जाएगी। कंपनी अपने लोगों के विकास और उनकी देखभाल की दिशा में रोजाना नए मानक स्थापित कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *