बांग्लादेश क्रिकेट टीम से जुड़े दो दिग्गज खिलाड़ी, निभाएंगे अहम जिम्मेदारी

 ढाका 
 श्रीलंका के सबसे सफल लेफ्ट आर्म स्पिनर रंगना हेरात बांग्लादेश के स्पिन सलाहकार बनेंगे और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज एश्वेल प्रिन्स बल्लेबाजी सलाहकार बनेंगे। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने शनिवार को यह घोषणा की। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के क्रिकेट सञ्चालन अध्यक्ष अकरम खान ने शनिवार को संवाददाताओं से कहा, 'इस समय कोविड के कारण कोच ढूंढना बहुत मुश्किल है, इसलिए हमने अल्पकालिक आधार पर इन्हें चुना है और यदि इनका काम संतोषजनक पाया जाता तो हम इन्हें जारी रखेंगे।'

हेरात स्पिन कोच डेनियल वेटोरी की जगह लेने के लिए सबसे प्रबल दावेदार थे। श्रीलंका के लीजेंड स्पिनर अंतरिम स्पिन कोच सोहैल इस्लाम से यह पद संभालेंगे, जबकि प्रिन्स को जॉन लुइस की जगह यह पद दिया गया है। हेरात बांग्लादेशी कोचिंग टीम से जिम्बाब्वे में जुड़ेंगे और इस भूमिका में वह इस साल भारत में होने वाले टी-20 विश्व कप तक रहेंगे, जबकि प्रिंस के कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार वे जिम्बाब्वे के आगामी दौरे में बांग्लादेशी बल्लेबाजों के साथ काम करेंगे।
 
43 साल के हेरात टेस्ट इतिहास में सबसे सफल लेफ्ट आर्म स्पिनर हैं और दो दशक तक चले अपने शानदार करियर में उन्होंने 433 विकेट हासिल किए हैं। उन्हें आईसीसी/एसएलसी लेवल 3 कोच की डिग्री हासिल है, और उनकी विशेषता स्पिन गेंदबाजी में है। प्रिंस ने तीनों फॉर्मेट में दक्षिण अफ्रीका का कुल 119 बार प्रतिनिधित्व किया है। 44 साल के प्रिंस लेवल 3 कोच हैं और वे दक्षिण अफ्रीका ए के लिए बल्लेबाजी सलाहकार रह चुके हैं, और वे ए टीम के अंतरिम हेड कोच भी रह चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *