पीएम मोदी आज सुबह 11 बजे करेंगे ‘मन की बात’
नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिये देशवासियों को संबोधित करने वाले हैं। यह रेडियो कार्यक्रम सुबह 11 बजे प्रसारित होगा। इस कार्यक्रम को टीवी, फेसबुक, ट्विटर पेज और मोबाइल एप पर भी लाइव प्रसारित किया जाएगा, बता दें कि आज 'मन की बात' का 78वां संस्करण है। मालूम हो कि ये कार्यक्रम हर महीने के अंतिम रविवार को प्रसारित होता है।
अपने 30 मई के कार्यक्रम 'मन की बात' में पीएम मोदी ने कहा था कि पूरा भारत कोरोना के खिलाफ मजबूती से लड़ रहा है, पिछले 100 वर्षों के दौरान यह सबसे बड़ी महामारी है, कोरोना की दूसरी वेव में देश में ऑक्सीजन की मांग कई गुना बढ़ गई थी, ऑक्सीजन की सप्लाई के लिए युद्धस्तर पर काम हुआ था। भारत कोरोना से जंग जीतने में जरूर सफल होगा। इसी के साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि कोरोना से लड़ाई में फ्रंटलाइन वर्कर्स की उल्लेखनीय भूमिका रही है। पूरा भारत उन्हें सलाम करता है।
