पर्यावरण का संदेश देने राईडर्स टीम की 150 किलोमीटर की सायकल सफर
बिलासपुर
पर्यावरण और वन संरक्षण को लेकर आम नागरिकों मे जागरूकता लाने के लिये शहर की राइडिंग क्लब की जुझारू टीम 150 किलोमीटर के सफर पर सायकल से निकलेगी। यह जानकारी राईडर्स टीम के सदस्य ने दी। इस टीम में कुल 12 सदस्य हैं।
पर्यावरण और जंगल को बचाने राइडिंग क्लब की टीम ने साइकिल राइडिंग अभियान शुरू करने का फैसला किया है। क्लब के पदाधिकारी पंकज ठक्कर ने बताया कि सभी को इस बात को लेकर जागरूक होना होगा कि केवल मानव ही नहीं बल्कि सभी जीवो में पेंडों का क्या अपना महत्व है। ठक्कर ने बताया कि तेजी के साथ पेड़ काटे जा रहे हैं। वातावरण प्रदूषित हो रहा है।
देश में जंगल और पर्यावरण संरक्षण को लेकर कई प्रकार के उपाय किए जा रहे हैं। हर साल वन महोत्व का आयोजन किया जा रहा है। बावजूद इसके पेड़ों की संख्या दिनों दिन कम होती जा रही है। जंगलों का दायरा भी सिमटता जा रहा है। निश्चित रूप से मानव जगत के लिए चिंता का विषय है। इन्ही तमाम बातों को देखते हुए राइडिंग क्लब ने लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने राइडिंग अभियान का फैसला किया है। 27 जून 2021 रविवार को बिलासपुर से बेलगहना होते हुए कुरदर तक 150 किलोमीटर की दूरी तय करने के दौरान सायकल चालक लोगों को जागरूक करेंगे। अभियान में 21 राइडर्ज़ शिरकत करेंगे।
राइड टीम में दिनेश मिनोचा, पंकज ठक्कर, हर्षदीप होरा, सुरेंद्र सिंग राठोर, खागेश्वर सिंग, अनुपम अवस्थी, रवि पमननी, मनीष रोहरा, विनीत पंजवानी, कुमार दयालनी, प्रदयुत पाल, शैलैश राउत, सचिन शुक्ला,चंदन समझदार, मनयोगी, पार्थ कौशल, राजदीप सलूजा, अभी शर्मा, निशित पांडेय, सोनू और विकास द्विवेदी विशेष रूप से इसमें अपनी सहभागिता निभा रहे हैं।
