जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए नामांकन आज से, 3 जुलाई को होगी वोटिंग

लखनऊ
 जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आज यानी शनिवार 26 जून से चुनाव प्रक्रिया शुरू हो रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के दावेदार शनिवार सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। यह नामांकन पत्र जिलाधिकारी कार्यालय में डीएम के समक्ष दाखिल किए जाएंगे। क्योंकि जिलाधिकारी ही इस चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी होते हैं। 

प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल करते वक्त कोविड-19 प्रोटोकाल का पूरा अनुपालन किया जाएगा। प्रत्याशी के साथ अधिकतम पांच लोग नामांकन कक्ष में जा सकेंगे। इनमें प्रत्याशी के प्रस्तावक, अनुमोदक, वकील व एक अन्य व्यक्ति हो सकता है। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि नामांकन दाखिले के बाद 29 जून तक प्रत्याशी अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। 

इसके बाद तीन जुलाई को मतदान होगा। मतदान पूर्वान्ह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक होगा और उसके बाद मतगणना शुरू होगी। जिसका परिणाम देर रात तक घोषित कर दिया जाएगा। बता दें, इस संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग 14 जून को अधिसूचना जारी कर चुका है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के लिए नामांकन पत्र का मूल्य और जमानत राशि नामांकन पत्र का मूल्य सामान्य-1500 अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़े, महिला-750 जमानत राशि सामान्य-10000 अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़े, महिला-5000
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *