लाल रंग का घाघरा-चोली पहन सपना चौधरी ने रेखा के गाने पर किया डांस 

 मुंबई 
हरियाणवी डांसर और गायिका सपना चौधरी का डांस देखने के लिए उनके फैंस दूर-दूर से पहुंचते हैं। सपना जब भी स्टेज पर आती हैं धमाल मचा देती हैं। हरियाणा में उनके जैसा कोई दूसरा डांसर नहीं है। ‘बिग बॉस’ ने उनकी लोकप्रियता और बढ़ा दी और अब वह देशभर में जानी-पहचानी जाती हैं।

रेखा के गाने पर डांस
सपना सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। वह फोटोशूट से लेकर डांस के वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। अब सपना ने दिग्गज अभिनेत्री रेखा के गाने ‘इन आंखों की मस्ती के मस्ताने हजारों हैं’ पर अपनी अदाएं दिखाईं।
 
'आंखों की मस्ती' देखें
सपना मिरर के सामने खड़ी हैं जहां वह अपना मेकअप करती हैं। इस दौरान उन्होंने लाल रंग की स्ट्रेप चोली के साथ मैचिंग लहंगा पहना हुआ है। उन्होंने सिल्वर नेकलेस, इयररिंग्स और चूडियां कैरी की हुई हैं। वीडियो को शेयर करते हुए सपना ने लिखा- ‘तुम जैसे दीवाने हजारों हैं’। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *