दिव्यांग मसूद अली ने वैक्सीन लगवाकर निभाई प्रेरक की भूमिका
भोपाल
'मैंने टीका लगवा लिया है, अब मुझे किसी बात की चिंता नहीं हैं' – यह कहना है इटारसी नगर में रहने वाले दिव्यांग मसूद अली का, जिन्होंने वैक्सीनेशन महाअभियान का हिस्सा बन टीका लगवाकर अपनी जिम्मेदारी निभाई हैं। उन्होंने आज जल्दी सुबह अपने नजदीकी सेंटर नूर हक स्कूल नाला मोहल्ला पहुँचकर टीका लगवाया। टीकाकरण केन्द्र पर नायब तहसीलदार पूनम साहू ने दिव्यांग मसूद अली को टीका लगवाने में सहयोग किया। मसूद अली का कद छोटा है लेकिन उनके हौंसले बुलंद है। उन्होंने टीकाकरण महाअभियान में प्रेरक के रूप में मिसाल भी पेश की है। वे कहते हैं कि टीकाकरण महाअभियान कोरोना महामारी के निर्मूलन तथा मानव जाति को कोरोना के कहर से बचाने के लिए हमारे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की बहुत अच्छी पहल है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि टीका न केवल कोरोना के विरूद्ध सुरक्षा चक्र है बल्कि मानव जाति की सुरक्षा के लिए हमारी जिम्मेदारी भी हैं। उन्होंने बताया कि टीकाकरण केंद्र पर प्रशासन द्वारा बहुत अच्छी व्यवस्था की गई है।
