मवेशियों से भरा ट्रक गिरा, 19 गायों की मौत, 9 घायल

रायगढ़
मवेशियों को ट्रक में भरकर तस्करी करने की नियत से दूसरी जगह ले जा रहे थे कि चिरई पानी पुल के पास वह मवेशी से टकरा गया और सीधे ट्रक सहित नीचे गिर गया। इस हादसे में 19 गायों की जहां मौत हो गई वहीं 9 गाय घायल हो गया जिसे उपचार के लिए पशु चिकित्सालय भेजा गया हैं। वहीं पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुट गई हैं। पुलिस ने क्रेन की मदद से गायों को बाहर निकलवाया कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक ट्रक में मवेशियों को भरकर ले जाया जा रहा है। पुलिस ने सूचना मिलते ही घेरेबंदी शुरू की और मुखबिर द्वारा बताया गया ट्रक जैसे ही वहां पर पुलिस पुलिस ने ट्रक का पीछा करना शुरू कर दिया। ट्रक चालक को शक होने पर वह तेज गति से ट्रक को भगाने लगा लेकिन चिरई पानी पुल के पास अचानक कोई मवेशी आ जाने से वह टकरा गया और ट्रक अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे गिर गया। इस हादसे में 19 गायों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं गायल घायल हो गया, सभी गायों को क्रेन और जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया और घायल गायों को उपचार के लिए पशु चिकित्सालय भेजा गया। ट्रक के नीचे गिरते ही चालक वहां से फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही हैं।

इस संबंध में पुलिस का कहना है कि गौ तस्करी करने के लिए ट्रक चालक मावेशियों को कहीं जा रहा था लेकिन उसमें वह कामयाब नहीं हो सका, पुलिस उसकी तलाश कर रही है और वह जल्द ही पकड़ा जाएगा।  उसके पकड़े जाने के बाद ही पूछताछ में पता चल सकेगा कि इतनी गायों को कहां से लेकर आ रहा था और कहां ले जा रहा था। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही सांसद गोमती साय भी मौके पर पहुंच गई और पुलिस को निर्देश दिए कि आरोपी ट्रक चालक को जल्द से जल्द पकड़कर मामले का खुलासा करें। पुलिस ने बताया कि अनियंत्रित ट्रक पुलिया की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे नीचे जा गिरा। इसके बाद मवेशी निकल गए भाग गए। संभावना है कि आधे से ज्यादा मवेशी भाग गए होंगे। ऐसे में ट्रक में उनकी संख्या का पता नहीं चल सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *