कैबिनेट में मंजूरी के बाद राजनांदगांव में पत्रकारों का भी होगा खुद का मकान

राजनांदगांव। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कल की हुई कैबिनेट की बैठक में राजनांदगांव के पत्रकारों को राहत देते हुए उनकी बहुप्रतीक्षत मांग को मंजूरी प्रदान करते हुए 10 एकड़ जमीन का आबंटन किया जाएगा जिसके लिए पत्रकारों को बाजार मूल्य से दस प्रतिशत की दर से रुपये जमा करना हैं। अब यह कहा जा सकता हैं कि पत्रकारों का भी अब खुद का मकान होगा।
राजनांदगांव प्रेस क्लब के अध्यक्ष सचिन अग्रहरि लगातार पत्रकारों की एक बड़ी मांग को लेकर शासन और प्रशासन से लगातार चर्चा कर रहे थे। कल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने कैबिनेट मंत्रियों के सहयोग के साथ चर्चा कर पत्रकारों के लिए 10 एकड़ जगह पर जमीन आबंटन करने को मंजूरी प्रदान कर दी। हाउसिंग सोसायटी अध्यक्ष अतुल श्रीवास्तव की भी इसमें बहुत अहम भूमिका रही। अब पत्रकारों को बाजार मूल्य की तुलना में 10 फीसदी राशि पर जमीन का आबंटन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *