पति-पैरेंट्स के मरने से दुखी थी, बेटे संग 12वीं मंजिल से कूदी

 मुंबई 
मुंबई में एक महिला ने बेटे के साथ बहुमंजिला इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली। साकी नाका इलाके के चांडीवली में सोमवार को महिला ने 12वीं मंजिल से पहले 10 साल के बेटे को धकेला और फिर खुद भी छलांग लगा दी। 44 साल की रेश्मा त्रेनचिल ने सुइसाइड नोट में लिखा है कि पड़ोसी उसके बेटे गरुड़ के शोर मचाने की शिकायत करके प्रताड़ित करता था। आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में इमारत में रहने वाले पायलट को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना टुलिपिया बिल्डिंग में हुई, जिसमें महिला का फ्लैट है। अधिकारी ने कहा, ''हमें एक सुइसाइड नोट मिला है जिसमें लिखा है कि 11 फ्लोर पर रहने वाले लोग उसके खिलाफ अक्सर पुलिस थाने और हाउजिंग सोसाइटी मैनेजमेंट से शिकायत किया करते थे, खासकर उसके बच्चे की ओर शोर मचाने को लेकर।''  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *