विद्युत नियामक आयोग के सदस्य शर्मा को सेवानिवृत्त पर विदाई दी गयी
रायपुर
छत्तीसगढ़ विद्युत नियामक आयोग के सदस्य अरुण शर्मा को सेवानिवृत्त होने पर आयोग के अधिकारियों व कर्मियों द्वारा भावभीनी विदाई दी गयी। इस अवसर पर केरल बिजली बोर्ड से प्रतिनियुक्ति पर आयोग में उपसचिव के पद पर आयीमती आशा प्रसन्ना को भी प्रतिनियुक्ति अवधि पूर्ण होने पर विदाई दी गयी।
ज्ञातव्य हो कि आरंग विधानसभा के ग्राम टेकारी ( कुंडा ) निवासी शर्मा ने अभियांत्रिकी महाविद्यालय रायपुर से मेकेनिकल इंजीनियर की डिग्री प्राप्त करने के बाद एन टी पी सी मुख्यालय दिल्ली में बतौर इंजीनियर नौकरी ज्वाइन की थी व सन् 2016 मे वहां से एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद से सेवानिवृत्त हुये थे। सेवानिवृत्त के तुरंत बाद ही छत्तीसगढ़ विद्युत नियामक आयोग में बतौर सदस्य उनको प्रदेश शासन ने नियुक्ति दी थी। 65 वर्ष की? उम्र पूरी कर लेने की वजह से नियमत: उन्हें आज सेवानिवृत्त दी गयी। विदाई समारोह में आयोग के सदस्य विनोद देशमुख , विद्युत लोकपालमती अनुराधा खरे , सचिव रत्नम , डायरेक्टर सूर्यप्रकाश शुक्ला सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण व स्टाफ मौजूद थे।
