दो गुटों में चाकूबाजी, 6 घायल

रायपुर
पुलिस की तमाम घेरेबंदी को धता बता रहे हैं गैंगवार वाले,दो गुट आपस में फिर भिड़ गए और जमकर चला चाकू। घटना में छह लोग घायल हो गए हैं और अन्य को चोंटे पहुंची है। विवाद के बाद पुलिस पहुंची तो देखा सारे युवक नशे की हालत में थे।

मामला सिविललाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत ताजनगर का है जहां मंगलवार रात को जमकर पत्थर और चाकू चले। मारपीट और हमले में दोनों पक्षों से 6 युवक घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं एहतियात के तौर पर क्षेत्र में पुलिस की तैनाती की गई है। सारा विवाद नशीली गोलियों के लिए दुकान से सिरप खरीदने को लेकर हुआ है।

ताज मस्जिद के पास स्थित दुकान से कुछ युवक सिरप खरीदने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ अन्य युवक भी पहुंच गए। किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। बात बढऩे से थोड़ी देर में ही दोनों पक्षों में चाकू चलने लगे और पथराव होने लगा। शोर और हंगामे की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस पहुंची। पुलिसकर्मियों ने सभी को शांत कराया। बताया जा रहा है कि तब तक दोनों पक्षों से 3-3 युवक घायल हो चुके थे। सभी युवक नशे की हालत में थे। बताया जा रहा है कि नशे की गोलियां के लिए युवक सिरप लेने दुकान में गए थे। पुलिस अभियान चला रही है,फिर भी ऐसी वारदातों पर रोक नहीं लग पा रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *