आज राजधानी में 170 केंद्रों होगा टीकाकरण

 भोपाल

 महाअभियान के तहत राजधानी में बुधवार को शहर 170 शिविरों में टीका लगाया जाएगा। इसके लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। हर वार्ड में दो शिविर लगाए जाएंगे। इस तरह 85 वार्ड में 170 शिविर लगेंगे। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी टीकाकरण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जिन ग्राम पंचायतों में 80 फीसद टीकाकरण हो चुका है, वहां 100 फीसद टीकाकरण किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 28 जून तक का समय निर्धारित किया गया है। अगले शिविर 25 जून, 27 और 28 जून को लगाए जाएंगे। इसके बाद केंद्र सरकार के टीकाकरण महाअभियान एक जुलाई से तीन जुलाई तक आयोजित किया जाएगा। इन अभियान के तहत राजधानी की कुल आबादी 26 लाख 99 हजार 957 वहीं कुल 39 लाख 68 हजार 941 लोगों को टीका लगाया जाना है। अब तक 12 लाख 88 हजार 608 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। इस तरह कुल लक्ष्य के 32 फीसद लोगों को टीका लगाया जा चुका है। 15 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि हर्ड इम्युनिटी के दायरे में भोपाल आ जाए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *