40 लाख का ईनामी नक्सली हरिभूषण की मौत
दंतेवाड़ा
तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में अपनी खौफ जमाने वाले 40 लाख के ईनामी नक्सली हरिभूषण के सोमवार 21 जून को बीमारी के चलते मौत होने की खबर मिली है जिसकी पुष्टि दंतेवाड़ा पुलिस कप्तान डॉ अभिषेक पल्लव ने की है।
इस बारे में जो जानकारी मिली है उसके अनुसार माओवादियों के सेन्ट्रल कमेटी के मेंबर व तेलंगाना स्टेट कमेटी के सेक्रेटरी हरिभूषण की सुकुमा जिले के मिनागट्टा गांव में सोमवार 21 जून को फूड पॉयजनिंग अथवा कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई है। हरिभूषण की मौत की बीमारी से हुई है लेकिन वह कौन सी बीमारी से मरा है इसका अभी सही-सही पता नहीं चल पाया है। हरिभूषण पर सरकार ने 40 लाख रुपए ईनाम घोषित कर रखा था। वह तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में काफी अर्से से सक्रिय था। सुरक्षाबल-पुलिस की संयुक्त टीमों के साथ हुई नक्सली मुठभेड़ में वह कई बार बच कर भाग निकला था।
पुलिस कप्तान डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि हरिभूषण की मौत की खबर उन्हीं मिली है इसी के साथ आधा दर्जन से अधिक माओवादी नेता इन दिनों गंभीर रूप से बीमार चल रहे हैं। हरिभूषण मूलत:तेलंगाना के महबूबाबाद जिले के कोट्टागुड़ा क्षेत्र के मारिगुड़ा का निवासी है। वर्ष 1995 में हरिभूषण पीपुल्स वॉर गुरिल्ला में शामिल हुआ था। वह तेलंगाना स्टेट कमेटी के सेक्रेटरी के रूप में अहमभूमिका निभा रहा था,वह छत्तीसगढ़ में हुई अनेक नक्सली मुठभेड़ों को उसने अंजाम दिया था।
