महाभियान: वैक्सीन लगा कर महाभियान का शुभारंभ

जबलपुर
कोरोना वायरस पर पूरी तरह कंट्रोल करने आज से जबलपुर में वैक्सीनेशन का महाभियान शुरू किया गया। सुबह 8 बजे से जिले के 320 केंद्र में आने वालों को टीका लगा कर सुरक्षित किया गया। इसके लिए वैक्सीनेशन सेंटर को फूल व रांगोली से सजा-धजा कर आने वालों का स्वागत भी जिला प्रशासन ने किया। पहली डोज लोकतंत्र सेनानी बुजुर्ग मनोहर ताम्रकार को शासकीय स्कूल तमरहाई में फूलमाला से स्वागत टीका लगाया गया।

शुभारंभ संभाग कमिश्नर बी. चंद्रशेखर ने कलेक्टर कर्मवीर शर्मा की मौजूदगी में सेंट थॉमस स्कूल परिसर में बने टीकाकरण केंंद्र का फीता काटकर किया। इसी क्रम में सांसद राकेश सिंह ने भी  महाकोशल कॉलेज परिसर में बने टीकाकरण केंद्र पहुंचकर वैक्सीन लगवाने वालों का उत्साहवर्धन किया। बता दें कि जबलपुर में आज 60 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *