कोविड काल में गाइडलाइन फॉलो कर मनाया योग दिवस
भोपाल
कोविड संक्रमण काल में इस बार योग की एक्टिविटी घरों और कार्यालयों तक ही सीमित हो कर रह गई। लोगों ने इस में बड़े उत्साह से भाग लिया और योग की रोज होने वाली क्लासेस में भी बड़े उत्साह से भाग लिया। चौक धर्मशाला की छत पर लोगों ने कोरोना की सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए योग किया और इसमें इस बार युवाओं ने भाग लिया।
आयुष विभाग द्वारा स्कूल शिक्षा और आदिम-जाति कल्याण विभाग के सहयोग से योग से निरोग कार्यक्रम होम आइसोलेटेड रोगियों के लिए किया गया। वर्तमान में कोविड संक्रमण के दृष्टिगत सामूहिक कार्यक्रमों पर रोक होने के कारण 21 जून को आयोजित योग दिवस को हम अपने घर से ’बी विथ योगा-बी एट होम’ थीम के साथ मनाया गया।
आमतौर पर बोट क्लब और लाल परेड मैदान पर सुबह की वॉक करने वालों की भीड़ लगी रहती है, लेकिन इस बार यहां पर योगा नहीं किया गया। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में आज सुबह योग विभाग की ओर से सुबह सात बजे आॅनलाइन सामूहिक योगाभ्यास कराया गया। इसी तरह से चार इमली, माता मंदिर, झरनेश्वर काम्पलेक्स, कोतवाली, टीलाजमालपुरा आदि जगहों पर भी लोगों ने घरों में ही योगा कर अपनी सेहत के प्रति जागरूकता दिखाई।
इस बार स्कूलों में विद्यार्थी सामूहिक योग करते नहीं दिखाई दिए क्योंकि स्कूलों में उनका प्रवेश प्रारंभ नहीं हुआ है। लेकिन स्टूडेंट्स आॅनलाइन स्टडी से पहले इससे जुड़े रहे। कोविड-19 के कारण इस बार का योग दिवस आॅनलाइन मनाया जा रहा है। ताकि भीड़ न जुटे।
