जल-संसाधन मंत्री सिलावट ने गाँव-गाँव जाकर नागरिकों को टीकाकरण के लिये किया प्रेरित

इंदौर
इंदौर जिले के प्रभारी और जल-संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने आज सांवेर विधानसभा क्षेत्र के अनेक गाँवों का सघन भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से रूबरू चर्चा की और उन्हें टीकाकरण के लिये प्रेरित किया। सिलावट ने अनेक गाँवों का भ्रमण मोटर साइकिल पर बैठकर किया। उन्होंने ग्रामीणों से समक्ष में पहुँचकर आग्रह किया कि कोरोना महामारी से निपटने के लिये अब जरूरी है कि सभी का टीकाकरण हो। इसके लिये वे स्वयं तो टीका लगवायें ही सही, साथ ही अपने परिजनों और दूसरों का भी टीकाकरण जरूर करवायें। अगर सभी का टीकाकरण होगा, तो हम कोरोना की आने वाली तीसरी लहर का आसानी से सामना कर पायेंगे।  इसमें सक्रिय सहयोग का आग्रह किया। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे कोविड अनुकूल व्यवहार को अपनायें। इसके तहत मास्क पहनें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। सामाजिक दूरी रखें। भीड़ भरे क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से नहीं जायें। ग्रामीणों को उन्होंने मास्क का वितरण भी किया।

इंदौर जिले के प्रभारी तथा जल-संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट द्वारा इंदौर शहर के प्रबुद्धजनों से आग्रह किया जा रहा है कि वे टीकाकरण के लिये जन-जागरूकता के लिये आगे आयें। उनके द्वारा सभी प्रबुद्धजनों से मिलकर जन-जागरूकता के लिये आग्रह किया जा रहा है। इसी सिलसिले में आज वे प्रख्यात क्रिकेट कामेंट्रेटर तथा पद्म सम्मान प्राप्त सुशील दोषी से मिले। उन्होंने पीले चावल देकर टीकाकरण के लिये नागरिकों को जागरूक करने के लिये निमंत्रण दिया। इस अवसर पर गौरव रणदीवे सहित अन्य जन-प्रतिनिधि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *