राजधानी के कॉन्वेंट स्कूल में धर्म परिवर्तन का मामला,MLA ने की सख्त कार्रवाई की मांग

भोपाल
एक तरफ जहां देशभर में धर्मांतरण (conversion) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई चल रही है। वहीं अब भोपाल से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल राजधानी Bhopal के निजी स्कूल कैंपस (private school campus) में धर्म परिवर्तन (Religion change) का मामला सामने आया है। इसकी सूचना मिलने के बाद बैरागढ़ पुलिस ने स्कूल में दबिश दी है। इस दौरान निजी स्कूल कैंपस में धर्मांतरण के आरोप में छानबीन की गई है। पुलिस द्वारा जांच प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है।शिकायत के बाद पुलिस ने यहां से बाप-बेटी समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि स्कूल संचालक फरार हो गया।

जानकारी की माने तो पुलिस को भोपाल के निजी स्कूल कैंपस में धर्म परिवर्तन करने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि दोषियों पर मामला दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। साथ ही स्कूल संचालक सहित पांच लोगों पर FIR दर्ज किया गया है। इधर इस मामले में हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा (Rameshwar Sharma) ने भी संज्ञान लिया है। साथ ही उन्होंने कलेक्टर कमिश्नर से इस मामले में बात करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।यहां लोगों का ये कहकर ब्रेनवॉश किया जा रहा था कि 'यीशु' की शरण में आओगे, तो तुम्हारे जीवन के कष्ट दूर हो जाएंगे। हिंदू धर्म छोड़कर क्रिश्चियन बनने से गरीबी दूर हो जाएगी'। आरोप है कि राजधानी से लगे आसपास के गरीब हिंदुओं को लंबे समय से क्रिश्चियन बनाया जा रहा था। मामले में बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने सख्त कार्रवाई की मांग की है।

इस मामले में थाना प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह का कहना है कि स्कूल परिसर के कुछ लोगों के धर्मांतरण के लिए तैयारी करने की सूचना मिली थी। जिसके बाद जगदीश सांवले और भाजयुमो नेता मिक्की दास ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान ने स्कूल परिसर में कई लोग इकट्ठा थे और लोगों को धर्मांतरण के लिए तैयार किया जा रहा था।

जिसमें पुलिस ने जांच प्रक्रिया शुरू करते हुए इस मामले में राजेश मालवीय सहित रितिका मालवीय, कामिनी पाल, फादर पॉल पौलुस और स्कूल के संचालक मेनिश मैथ्यूज के खिलाफ FIR दर्ज किए हैं। जानकारी की माने स्कूल में हर सप्ताह आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बुलाकर बैठक की जाती है इसके साथ ही उन्हें प्रलोभन देकर धर्मांतरण के लिए तैयार किया जाता है।

लंबे समय से चल रहा था खेल

धर्म परिवर्तन करा रहे राजेश का बेटा स्कूल परिसर में खड़ा था। शिकायतकर्ता महेंद्र ने उससे बात की, तो बोला- यहां तो लंबे समय से लोग धर्म परिवर्तन कराने आते हैं। उनके पिता अंदर प्रार्थना करा रहे हैं। वह पहले मालवीय था। अब वह क्रिश्चियन हो गया है। उसके पिता ने भी धर्म परिवर्तन कराया है। यह खुलासा युवक ने कैमरे के सामने किया।

लड़कियां बोलीं- कोई अच्छी बात बता रहा, तो बुरा क्या

पुलिस ने जब मौके पर मौजूद लड़कियों से पूछताछ की, तो वे भड़क गईं। उनका कहना था कि इसमें बुरा क्या है। कोई उन्हें अच्छी बात बात रहा है। अच्छी शिक्षा दे रहा है, तो उसे सुनने में क्या बुराई है। बैरागढ़ में रहने वाले वैजयंती सांवला ने बताया कि हमारे यहां कुछ लोग आए थे। उन्होंने कहा था कि क्राइस्ट मेमोरियल स्कूल में क्रिश्चियन की प्रार्थना होती है। यहां पर आओ। धर्म परिवर्तन करने से गरीबी दूर हो जाएगी। आज मैं यहां पर देखने आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *