मनरेगा आयुक्त लेंगे सहायक परियोजना अधिकारियों की बैठक

रायपुर
मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) आयुक्त मोहम्मद कैसर अब्दुलहक 21 जून को योजना के अंतर्गत सभी जिलों में कार्यरत सहायक परियोजना अधिकारियों की बैठक लेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस बैठक में आने वाले दिनों में मनरेगा और विभिन्न विभागों के अभिसरण से होने वाले कार्यों की स्वीकृति के संबंध में चर्चा की जाएगी। मनरेगा आयुक्त ने सभी जिलों के कलेक्टर को पत्र लिखकर जिन विभागों के अभिसरण से मनरेगा कार्य संपादित होने हैं, उन विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को भी जानकारी के साथ बैठक में शामिल होने के लिए निर्देशित करने कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *